👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में जीत पर भारतीय मुसलमानों के लिए दिए गए भड़काऊ वक्तव्य के विरोध में बुधवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री का पुतला फूंका और पाक विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा वह शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगवाई में अनेक कांग्रेसजन हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए कांग्रेसी हाथों में पाक के गृहमंत्री का पुतला लिए थे। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पाक का पुतला फूंका कांग्रेसी नेता अंकित शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के गृहमंत्री का बयान हमारे पूर्वजो का अपमान है। भारत सरकार को कड़ा विरोध व्यक्त करना चाहिए।





























