हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कांग्रेसियों ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मागांधी व देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती दोनों महापुरुषों को याद करके मनाई।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, नवरत्न सिंह त्यागी, बदरुद्दीन कुरैशी, निसार पठान, नरेश भाटी, अमित शर्मा, अंकित शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थित महात्मागांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन के निकट स्थापित भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल व भूतपूर्व विधायक गजराज ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।



























