हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के सचिव भागीरथ उर्फ भरतलाल शर्मा को दिव्यांगजन राज्य सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेसजनों ने शनिवार को भरतलाल शर्मा को मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि राज्य सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए एक बोर्ड का गठन किया हैं जिसमें भरत लाल शर्मा को बोर्ड का सदस्य का नियुक्त किया गया हैं। नरेंद्र कश्यप बोर्ड के अध्यक्ष हैं। राज्य सलाहकार बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य भरतलाल शर्मा ने कहा हैं कि वे हापुड़ शहर में दिव्यांग जनों के कई मुद्दे हैं जिन्हें वे दिव्यांग जनों के अधिकारों के लिए लखनऊ में बोर्ड के समक्ष उठाएंगे और उन्हें उनका पूरा अधिकार दिलाने का काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा ने भरतलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा है कि भरत को बोर्ड सदस्य बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज का मान और सम्मान बढ़ा हैं। बधाई देने वालो में बॉबी शर्मा, यासीन मलिक, विक्की शर्मा, अब्दुल कलाम, गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं



























