👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नैशनल हैरल्ड मामले को लेकर ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सोमवार को पूछताछ का विरोध करने पहुंचे हापुड़ के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें मंदिर मार्ग थाना ले गई। हिरासत में लिए हापुड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली में जिस परिसर में रखा गया, वे गंदगी देखकर भड़क गए औऱ हापुड़ के विक्की शर्मा ने झाड़ू लगाकर परिसर को साफ-सुथरा किया।



























