हापुड़ के कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन












हापुड़ के कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजन ने केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज उस शेरनी प्रियंका गांधी का जन्मदिन हैं जिसने मोदी सरकार की नाक में दम कर रखा हैं। कांग्रेस जनों ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व पंथ महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे। वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है।
कांग्रेस जनों ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस नेता पंडित अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, रामप्रसाद जाटव, आई.सी.शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, पिलखुआ के मदन सिंह चौहान, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जकी गोहरी, भरतलाल शर्मा, निसार पठान, सौरभ शर्मा, सुबोध शास्त्री, कपिल शर्मा, लाल बहादुर, नफीज खान, सुखबीर सिंह गौड़, मेजर शौकीन चौधरी, कय्यूम अली, डॉक्टर महबूब अली, कुसुम लता, लोकपाल सागर, यशपाल ढिल्लोर, धर्मेंद्र कश्यप, सुखपाल गौतम, अनूप कर्दम, सचिन कुमार, शिवम् गौतम, हारून सिद्दीकी, रहीस अन्नू, रजत त्यागी, गोपाल भारती, महबूब आदि लोग मौजूद रहे।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!