हैंडलूम नगरी पिलखुआ में मेरठ के गांव कपसाड़ में हुई दलित महिला की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च












हैंडलूम नगरी पिलखुआ में मेरठ के गांव कपसाड़ में हुई दलित महिला की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च
हापुड, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):मेरठ के गांव कपसाड़ में हुई दलित महिला की नृशंस हत्या के विरोध में कांग्रेसजन ने पिलखुआ में एक कैंडल मार्च निकाला और डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर श्रध्दासुमन अर्पित किए।कांग्रेसजन दलित उत्पीड़न बंद करो के नारे लगा रहे थे।
यह एक कैंडल मार्च पिलखुआ नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से शुरू होकर चंडी रोड होते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ।कांग्रेसजन महिला के हत्यारों को कडी सजा देने की मांगकररहे थे।जिला कांग्रेस हापुड के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि मेरठ में दलित समाज की एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई और जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस जन मेरठ पहुंचे तो उन्हें पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया।
पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां दलित समाज की बहन बेटियों के साथ घटनाएं न हो रही हो।
जिला कांग्रेस महासचिव लाल बहादुर ने कहा कि जब तक दलित समाज की महिला की हत्या करने वाले खौफनाक अपराधी नहीं पकड़े जाते तब तक कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा।
इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, देवकीनंदन जाटव, मूलचंद सक्सेना, वीरेंद्र त्रिवेदी, मदन सिंह चौहान, ओंकार त्यागी, विवेक शर्मा, सुनील जाटव, मुंशी हबीब, जयपाल सिंह, आबिद सैफी, योगेश शर्मा, रोहित शर्मा, इमरान खान, आमिर मलिक, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, नफीस खान, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, रजत त्यागी, भरतलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!