हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेस जनों ने रविवार को आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में एक बैठक की।बैठक नगरपालिका परिषद के चुनाव को लेकर शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद चुनाव कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, रघुबीर सिंह एडवोकेट, अंकित शर्मा और विक्की शर्मा को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया हैं। बैठक में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि इसी साल अक्टूबर – नवंबर में नगरपालिका परिषद के चुनाव होने हैं जिसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने नगरपालिका परिषद चुनाव कमेटी का गठन किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में चेयरमैन और सभासद पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदनकर्ताओं से कुछ राशि फॉर्म शुल्क के रूप में निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया हैं कि नगरपालिका परिषद के चुनाव में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने वाले आवेदनकर्ताओ के लिए 5,100 रुपए (सामान्य) और 2,500 रुपए (SC) शुल्क तथा सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले आवेदनकर्ताओं से 1,100 रुपए (सामान्य) व 500 रुपए (SC) फार्म शुल्क के रूप में निर्धारित किया गया हैं। जो आवेदक नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए उपरोक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के शिवपुरी स्थित कार्यालय पर आकर संपर्क कर सकते हैं।आवेदन की यह प्रकिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी। बैठक में विजय कुमार गोयल, बाबूराम आढ़ती, आईसी शर्मा,जकारिया मनसबी, यशपाल सिंह ढिलौर, सुरेंद्र सिंह, वाईके शर्मा, सुखपाल गौतम, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सुबोध शास्त्री, कुसुमलता,धर्मेंद्र कश्यप, भरतलाल शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























