👁 0 views Views
FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आइएनडीआइए गठबंधन के तहत इनमें से कितनी सीटें समाजवादी पार्टी को देनी हैं उसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि फिर कहा कि बागेश्वर (उत्तराखंड) उप चुनाव में सपा को अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए था। इसकी वजह से भाजपा की जीत हो गई। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना करवाने की मांग की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























