हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की। अभिषेक गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का पर्व बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का संचालन अंकित शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक गौरव गर्ग और सह संयोजक भरतलाल शर्मा होंगे। गणतंत्र दिवस के पर्व पर कांग्रेसजन झंडा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे।
बैठक में सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, रामपाल जाटव, सूर्यकांत शर्मा,अमित सैनी,विक्की शर्मा, अंकित शर्मा, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग,अब्दुल कलाम,सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























