हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस जनों ने रविवार को दलित स्वाभिमान यात्रा निकाली। यात्रा जसरूप नगर से शुरू होकर दस्तोई रोड,आदर्श नगर कॉलोनी,मोदी नगर रोड होते हुए चमरी फाटक अंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस दौरान जगह जगह कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दलित स्वाभिमान यात्रा एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में निकाली गई। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 29 अगस्त 1947 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस दिन को दलित कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में “दलित सम्मान दिवस” के रूप में प्रतिवर्ष मनाती हैं। जिसके उपलक्ष्य में शहर में “दलित स्वाभिमान यात्रा” निकाली जा रही हैं।
एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया कि दलित समाज के लोगों के सम्मान में ये यात्रा उत्तर प्रदेश के हर जिले में निकाली जा रही हैं। “दलित स्वाभिमान यात्रा” में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया और “जय भीम जय कांग्रेस” के नारे भी लगाए।
यात्रा में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,विक्की शर्मा, अंकित शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा,SC विभाग प्रदेश महासचिव सविता गौतम,सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,रघुवीर सिंह एडवोकेट,मोनिका शर्मा,देवेंद्र कुमार,हेमंत जाटव,सविता गौतम, इमरती,सीमा, आदि लोग मौजूद रहें।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010
























