
👁 0 views Views
गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर में कांग्रेस का धरना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस जन ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में पैदल मार्च किया और भाजपा को दलित विरोधी मानसिकता वाला बताया।प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर गढ़मुक्तेश्वर में चौपला स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर बैठक कर कांग्रेस जनों ने धरना देकर प्रदर्शन किया तथा पैदल मार्च कर के गृह मंत्रीअमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























