👁 0 views Views
कांग्रेस ने मांगा राहुल गांधी के प्रश्नों का उत्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ ने संयुक्त रुप से शुक्रवार को एक ज्ञापन देकर मांग की कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उद्योगपति गौतम अदाणी को लेकर पूछ गए प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, विकास त्यागी, देवेंद्र कुमार आदि शुक्रवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पूछे प्रश्नों का उत्तर मांगा गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























