न्यूजक्लिक पर छापेमारी के विरोध में कांग्रेस










न्यूजक्लिक पर छापेमारी के विरोध में कांग्रेस

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के दफ्तरों पर छापेमारी व दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने कलैक्ट्रेट पर विरोध व्यक्त किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस मीडिया प्रतिष्ठान पर छापेमारी का विरोध करती है।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में अनेक कांग्रेसजन शुक्रवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे औऱ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा आनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक और उससे जुड़े 30 परिसरों पर छापेमारी तथा सम्पादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित दो पत्रकारों की गिरफ्तारी व अन्य पत्रकारों उर्मिलेश व अभिसार शर्मा से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि न्यूज पोर्टल पर छापेमारी सरकार की हताशा को दर्शाता है और मोदी सरकार पत्रकारों से डरी हुई है। सरकार मीडिया की आवाज को बंद करने पर तुली हुई। उन्होंने मांग की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का सम्मान करते हुए गिरफ्तार पत्रकारों को तुरंत रिहा किया जाए। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








  • Related Posts

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
    error: Content is protected !!