भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने किए श्रध्दासुमन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जनों ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 58 वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को रेलवे रोड पर स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।कांग्रेस जनों ने शास्त्री जी के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी कद में भले ही छोटे थे लेकिन 1965 की लड़ाई में उन्होंने पाकिस्तान को जिस तरह से तगड़ा जवाब दिया। उसने बता दिया कि शास्त्री जी नरमदिल भले थे, पर दुश्मन को छोड़ने वाले नहीं थे। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी महात्मा गांधी जी को गुरु मानते थे। एक बार उन्होंने कहा था कि मेहनत प्रार्थना करने के समान है। इस भावना को उन्होंने अपने जीवन में अपनाया भी। वह जो फैसला देश के लिए लेते। उसे पहले अपने घर में सख्ती से अपनाते थे।
कांग्रेस जनों ने शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा हैं कि वे उनके सिद्धांतों, नियमों और उनके जीवन जीने के तौर तरीकों को अपने दिल में उतारेंगे और युवा पीढ़ी को भी शास्त्री जी के जीवन जीने के तौर तरीकों से अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के हापुड ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, तारेश्वर त्यागी, सावन चौधरी, सुबोध शास्त्री, अब्दुल कलाम, भरतलाल शर्मा, सविता गौतम, धर्मेन्द्र कश्यप, कुससुमता आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























