कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस










हापुड़,सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com ): 9 अगस्त,रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 72 वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज का वंदन किया। कार्यक्रम सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा के शिवपुरी स्थित आवास पर किया गया।भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि नौ अगस्त 1942 का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इसदिन अंग्रेजों ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी। इस क्रांति को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरूआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी। मुंबई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ, उसे अगस्त क्रांति मैदान नाम दिया गया है।सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का एलान कर दिया जिससे ब्रिटिश हुकूमत में दहशत फैल गई। महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार भी किया था।सेवादल के शहर महासचिव अनूप कुमार कर्दम ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेवादल के राहुल शर्मा ने एकजुट होकर संगठन के लिए मेहनत करने और कांग्रेस कि नीतियों का प्रसार और प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर विकास शर्मा, देवेन्द्र कुमार, कुणाल गौतम, धर्मेन्द्र कश्यप, विपिन कुमार जयकर, नितिन सिंह, आकाश कुमार, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950







  • Related Posts

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

    Read more

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
    error: Content is protected !!