
भूतपूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड कांग्रेस की जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को हापुड में भूतपूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर अपना गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व सांसद मोहसिना किदवई साल 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस से सांसद चुनी गईं। 1980 में उन्होंने जेएनपी एस के हरीश पाल को हराया था। 1984 में वे एलकेडी के मंजूर अहमद को हराकर सांसद बनीं। मोहसिना ने इस सीट पर परचम लहराया था।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि मोहसिना किदवई मेरठ सीट से 2 बार सांसद रही हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार एमपी का इलेक्शन जीतकर सांसद बनीं। इस दौरान उन्होंने बड़े दिग्गज नेताओं को पटकनी दी थी। मोहसिना किदवई कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में से एक थीं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीब मानी जाती थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव व प्रभारी गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मुकीम खान, शादाब सैफी, राजकुमार जौहरी, इकबाल प्रधान, खुशनूड अली, जलज तेवतिया, संदीप कुमार, रईस अन्नू, अफजाल आढ़ती, जस्सा सिंह, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, कादिर अली, यूसुफ खान, हाजी अब्दुल गनी, वसीम अकरम, फुरकान कुरैशी, डॉक्टर ईरशाद, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























