
सीएमओ का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सीएमओ बनने पर दिव्यांग बोर्ड के सलाहकार भरत लाल शर्मा व कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने वेद प्रकाश अग्रवाल सीएमओ का पटका व फूल मालाओं से स्वागत किया। सीएमओ से आयुष्मान कार्ड के बारे में चर्चा हुई दिव्यांग बोर्ड के सलाहकार भरत लाल शर्मा ने दिव्यांग जनों के लिए आयुष्मान कार्ड की बात की। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि दिव्यांगों की पूरी मदद की जाएगी और कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने वेद प्रकाश सीएमओ का इस पहल के लिए धन्यवाद किया सीएमओ ने आश्वासन दिया कि कोई भी जिला अस्पताल या जिले के अंदर गरीब आदमी के इलाज का पूरा ध्यान रखा जाएगा कोई भी इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096






























