हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): शहर महिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अध्यक्ष मोनिका शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को पैट्रोल, डीजल तथा गैस सिलेंडर के दामों में अनाप-शनाप वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए।
कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों महिलाएं व कांग्रेसजन हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए और पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक हाथ ठेले पर चूल्हा रख कर रोटियां सेंकी।
कमेटी की शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि उनकी मांग है कि पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि को तुरंत वापिस लिया जाए। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों मे तेजी से रसोई का बजट बिगड़ गया। कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध में चूल्हे, गैस सिलेंडर के साथ थालियां बजाते हुए जुलूस भी निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार का जीभर कर कोसा। प्रदर्शनकरी कांग्रेसजनों ने पैट्रोल, डीजल व गैस के दामों में हुई भारी वृद्धि की मांग को लेकर एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को एक ज्ञापन दिया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099




























