कांग्रेस नेता ने रेस्क्यू कर एक गौवंश को दिया नया जीवन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने रामगंज स्थित एफसीआई की खत्ती में गिरे गौवंश को बाहर निकालकर नया जीवन दिया है जनता के सामे इंसानियत की मिसाल पेश की है। विक्की शर्मा ने बताया कि एक गौवंश के रामगंज की FCI की खुली खत्तियों में गिरने की सूचना उन्हें मिली। सूचना मिलने पर वे तत्काल अपनी टीम के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गौवंश को बाहर निकालने के लिए जुट गए। विक्की शर्मा की सूचना पर नगरपालिका परिषद हापुड के अधिकारियों ने जेसीबी को घटनास्थल पर भेजा। जेसीबी की मदद से गौवंश को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को बेल्ट के सहारे जेसीबी की मदद से खत्तियों से बाहर निकाला गया। कांग्रेस नेता व सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा हैं कि शहर में कुछ लोग ऐसे हैं जो गौ माता को तब तक अपने पास रखते हैं जब तक गौमाता उन्हें दूध दे रही होती हैं और जब गौमाता दूध देना बंद कर देती हैं तो उन्हें लावारिस पशुओं की तरह घर से बाहर छोड़ दिया जाता है। आज उन्हीं लोगों के कारण गौमाता की ये दुर्दशा हो रही हैं।

नागरिकों ने मांग की हैं कि FCI की खुली खत्तियों को नगरपालिका परिषद द्वारा तत्काल बंद कराया जाए जिससे भविष्य में गौवंशो के साथ आगे ऐसी कोई घटना न घटे। इस दौरान गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुबोध शास्त्री आदि मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































