हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी शनिवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ली।इस जोनवार सांगठनिक बैठक में चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी के अभियानों पर गहन चर्चा हुई।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के एक-एक पदाधिकारी से संगठानात्मक रिपोर्ट और फीडबैक ,संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी रुझानों पर भी चर्चा की।उन्होंने अगामी विधानसभा के मद्देनजर जल्द से जल्द ग्राम स्तर व वार्ड स्तर तक तथा बूथ स्तर तक का संगठन खड़ा करने के निर्देश दिये ,साथ ही प्रियंका गांधी ने सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिये प्रयास करने के निर्देश दिये ।।
पश्चिम जोन की बैठक सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई और 1 बजे समाप्त हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय अजय कुमार लल्लू ,राष्ट्रीय सचिव धीरज गूर्जर ,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मालिक,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ,हापुड़ जिले के प्रभारी व प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी शामिल हुए।प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष व प्रभारी से जिले की सभी विधानसभा में मजबूत प्रत्याशियों का नाम देने के लिये कहा।


























