कांग्रेस के हापुड अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया










कांग्रेस के हापुड अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने हापुड़ के वार्ड नंबर 37 और 40 में “भारत जोड़ो पदयात्रा”को लेकर बैठकें की और उन्होंने लोगों को 3 जनवरी का न्यौता देकर गाजियाबाद पदयात्रा में पहुंचने के लिए आह्वान किया और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर चिपकाएं। अभिषेक गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को यूपी में प्रवेश करने जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा में पहुंचने के लिए कांग्रेस जनों द्वारा जोर शोर से प्रचार किया जा रहा हैं। 27 दिसंबर को भी वार्ड नंबर 22, 24, 28, 38 और 41 में नगर निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे कांग्रेस के आवेदकों के साथ भी बैठकें की गई थी जिसमें उनसे अधिक से अधिक लोगों को गाजियाबाद पदयात्रा में ले जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि हापुड़ से भारी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता गाजियाबाद पदयात्रा में पहुंचेंगे और इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। इतना ही नहीं, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से शुरू होने जा रही पदयात्रा पूरे यूपी में ऐतिहासिक केंद्र भी बनने जा रहा है। पदयात्रा में पहुंचने के लिए जनपद हापुड़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और लोगों में भारी उत्साह भी है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार खान, सादक कुरैशी, अतिकुर रहमान, मुजम्मिल, जलालुद्दीन सैफी, अंकुर अग्रवाल, शादाब सैफी, रिजवान कुरैशी, सरफराज अहमद, सुदेश कुमार, एहतेशाम कुरैशी, सलीम भाई, खुशनूद अली, मेजर शौकीन चौधरी, हाजी नूर ईलाही, शमशाद अंसारी, सचिन कुमार, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सव

🔊 Listen to this वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सवहापुड़,सीमन(ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को प्रातःकालीन सत्र वैदिक यज्ञ के…

Read more

नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

🔊 Listen to this नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव के रहने वाले किशोरी का सिंभावली क्षेत्र में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सव

वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सव

नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन

लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन

भूतपूर्व विधायक को मुजफ्फरनगर जनपद में मनरेगा बचाओ यात्रा के पर्यवेक्षक नियुक्त

भूतपूर्व विधायक को मुजफ्फरनगर जनपद में मनरेगा बचाओ यात्रा के पर्यवेक्षक नियुक्त

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित हापुड के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का सम्मान

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित हापुड के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का सम्मान

उद्यमी की भजन संध्या में पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

उद्यमी की भजन संध्या में पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं
error: Content is protected !!