
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने रोगियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी नववर्ष के पहले दिन किशन गंज में स्थित धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर पर पहुंचे।सेंटर पर उन्होंने रोगियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने वैलनेस सेंटर को आश्वासन दिलाया हैं कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी। वे हर संभव उनकी संस्था का सहयोग करेंगे। वैलनेस सेंटर के लोगों ने बताया हैं कि उनकी संस्था कई सालों से रोगियों की मदद कर रही हैं और उन्हें मुफ्त में दवाई उपलब्ध करा रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की दिल से प्रशंसा की हैं। वैद्य करुण शर्मा और वैद्य वरुण शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को पौधा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विक्की शर्मा, हैदर अली भी उनके साथ मौजूद रहे।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786


























