हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): रविवार को सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला संयोजक निसार पठान खान द्वारा जनपद हापुड़ के पीर बहाउद्दीन,कोटला मेवातियान,पुरानी चुंगी आदि विभिन्न जगहों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर वितरित किए गए। सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला संयोजक निसार पठान खान ने बताया कि प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडरों को प्रदेश के हर जिले,शहर और गांवों में घर – घर वितरित करने का कार्य जोरों से चलाया जा रहा हैं। इस अवसर पर समीर अब्बासी,मेहराज अब्बासी, सफीक पठान, सद्दाम, शहादत कुरैशी आदि लोग उपस्थित थे।
Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:























