जनपद हापुड़ में कांग्रेस कमेटियों का जल्दी होगा गठन












जनपद हापुड़ में कांग्रेस कमेटियों का जल्दी होगा गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस हापुड शहर के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर और लोकेश चौधरी ने हापुड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश मुख्यालय से अगले 100 दिनों के लिए संगठन निर्माण के लिए खाका तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने वाले कांग्रेस के सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और उनमें समन्वय बैठाने के लिए प्रदेश भर में हर जनपद और शहर के लिए कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया कि बहुत जल्द जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
इस बार कमेटी में पुराने और सक्रिय लोगों के साथ -साथ नए और ऊर्जावान लोगों को कमेटी में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं। इस दौरान भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अश्विनी त्यागी, दिनेश चन्द शर्मा, अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, सुशील शास्त्री, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, रवींद्र गुर्जर, भरतलाल शर्मा, ऐजाज अहमद, अरुण वर्मा, मोहम्मद खालिद खान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, नरेश कुमार भाटी, देवेंद्र कुमार, यशपाल ढिल्लो, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, कुसुम लता, सुखपाल गौतम, प्रतिभा चौधरी, असलम कुरैशी, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, धर्मेंद्र कश्यप, जसबीर सिंह, संदीप कुमार, जस्सा सिंह, मेजर शौकीन चौधरी, रामू, गुलफाम कुरैशी, सुबोध शास्त्री, मास्टर शहरयाब, हारून सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!