कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह को मिला जनसमर्थन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह ने मौहल्ला सोटावली, अम्बेडकर नगर, अशोक नगर, पंचशील कालोनी आदि इलाकों में कांग्रेसजनों के साथ भ्रमण कर जनसमर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा के पानी से भरे इलाके को देखकर दंग रह गई और कहा कि लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है और पालिका परिषद मूक दर्शक बनी है। कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कात्यान, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा आदि के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह जनसम्पर्क के लिए निकली। जनसम्पर्क में शामिल कांग्रेसी विकास की गंगा बहाएंगे, मानवी सिंह को लाएंगे के नारे लगा रहे थे। बुजुर्गो का आशीर्वाद पाकर कांग्रेस प्रत्याशी गदगद नजर आई।
































