👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं पर ज़ोर देते हुए गढ़मुक्तेश्वर से आभा चौधरी को टिकट दिया है। सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी गुरुवार को जिला क्लैक्ट्रेट पहुंची और नामांकन किया। आभा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गढ़मुक्तेश्वर को मिनी हरिद्वार बनाना है और क्षेत्र का विकास करना है।
आभा चौधरी के साथ शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अमित सत्यनारायण भी क्लैक्ट्रेट तक पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस ने सबसे पहले जारी की अपनी सूची में आभा का नाम भी शामिल किया था। आभा चौधरी सचिन चौधरी की पत्नी है जिनका कहना है कि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगी।




























