हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की जूम पर रविवार को एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसके लिए जल्द से जल्द बूथ स्तर तक कमेटी का विस्तार किया जाए, सभी वार्ड अध्यक्षों को बूथ कमेटी बनाने के लिए निर्देशित किया जाएं। जिससे संगठन का विस्तार हो। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि हापुड़ के सभी 41 वार्डो पर अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं बहुत जल्द सभी वार्ड अध्यक्षों को बूथ कमेटी बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इससे पहले वे सभी वार्ड अध्यक्षों से मिलकर एक बैठक करेंगे।
बैठक के दौरान अंकित शर्मा, निखिल वत्स, मोनिका शर्मा, नरेश कुमार भाटी, निसार पठान खान, विक्की शर्मा, जितेंद्र सिंह,मनोज शर्मा,अमित सैनी, दिनेश सैनी एडवोकेट,कपिल डंग, गौरव गर्ग,सुमित कुमार,जावेद चौधरी,फिरोज कुरेशी,अमित शर्मा,तारेश्वर त्यागी,शाह नवाज आदि उपस्थित थे
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229

























