11 दिसम्बर को हापुड़ पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 11 दिसम्बर को बुलंदशहर से हापुड़ पहुंचेगी, जिसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है तथा इस यात्रा में हापुड़ जनपद के कोने-कोने से हजारों कांग्रेसी, खिलाड़ी तथा हापुड़ की प्रतिभाएं शामिल होंगी।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई थी, जो 150 दिनों तक चलेगी और 3570 किमी की दूरी तय करेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी एक प्रपत्र के अनुसार भारत जोंड़ो यात्रा 9 दिसम्बर को गौतमबुद्ध नगर से प्रवेश करेगी और बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल मुरादाबाद, रामपुर में 22 दिसम्बर तक भ्रमण करेगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































