हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नीट परीक्षा में 720 में से 690 नंबर प्राप्त करने पर हापुड़ निवासी सुमित सैनी को सैनी समाज के ने उनके निवास पर जाकर बधाई दी। समाज के व्यक्तियों ने सुमित सैनी को मिठाई खिलाकर एवं फूलमाला पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि सुमित सैनी ने अपनी कठोर मेहनत के बल पर नीट परीक्षा में 720 में से 690 अंक प्राप्त करके न केवल अपने परिवार का बल्कि समाज और शहर का भी नाम रोशन किया है। सैनी महासभा के जिला उपाध्यक्ष जीत सैनी ने कहा कि हमें सुमित सैनी पर गर्व है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मा. राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष जीत सैनी, मेरठ मंडल महासचिव अनिल सैनी, मीडिया प्रभारी सागर मुरलीवाल, एडवोकेट दयाराम सैनी, भूदेव सैनी, चतर सेन सैनी सहित अनेक लोगों ने सुमित सैनी को उसके निवास पर जाकर बधाई दी। इस अवसर पर सुमित सैनी, मोहित सैनी, धर्मेंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित




























