हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान हापुड़ पुलिस तैनात दरोगा राम मेहर सिंह का लखनऊ के ट्रामा सैंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। दरोगा के निधन की खबर पर हापुड़ पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। दरोगा का शव गुरुवार को हापुड़ पुलिस लाइन लाया गया। हापुड़ के दरोगा राम मेहर सिंह विधानभा चुनाव में ड्यूटी पर जनपद हरदोई गए थे, जहां उन्हे ब्रेन हेमरोज हो गया और उपचार को दौरान लखनऊ में निधन हो गया।
हापुड़ पुलिस लाइन में गुरुवार को दरोगा का शव लाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, सी.ओ हापुड़ एस.एन. वैभव पांडे आदि ने दिवंगत आत्मा को कंधा दिया और शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर दरोगा के परिवारजन भी उपस्थित थे।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711
























