हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला आयोग हापुड़ के अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सामान्य सदस्य / मजिस्ट्रेट राजीव कुमार सिंह के चाचा गजराज सिंह एडवोकेट दिनांक 21.02.2024 को उनके निधन पर कार्यालय अवधि के बाद शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यह भी बताते चले कि जिला उपभोक्ता आयोग के सामान्य सदस्य / मजिस्ट्रेट राजीव कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह जो उत्तर प्रदेश सरकार में छः बार विधायक के रूप में अपनी सेवाए दी है व उक्त अवधि के में तीन बार मंत्री के रूप में भी कार्य किया है वह भी वकालत के पेशे से जुड़े थे। व कार्यक्षेत्र जिला बुलन्दशहर रहा है उनके छोटे भाई जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ला की पढ़ाई की व गोल्ड मेडल के पदक विजेता रहे। उनकी मृत्यु से समाज को अपूर्ण क्षति हुई है। व भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व भगवान उनके शोक संतप्त परिवार को दुखः सहन करने की शांति प्रदान करें। शोक सभा में संतोष रावत महिला सदस्य/मजिस्ट्रेट कार्यालय बरिष्ठ सहायक शशि बाला, व मोनू कुमार अनुचर, मौ० आमिर खान अंगरक्षक मानसिंह व अधिवक्ता मनोज त्यागी, सलीम अंसारी, आदि सम्मिलित हुए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































