हापुड़,सीमन/ सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आधार सीडिंग की बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग बार आधार सीडिंग हेतु जो एजेंसी नामित है उनकी स्थिति ठीक नहीं है। इंडिया पोस्ट नामक एजेंसी की 06 मशीनों में से 5 मशीन ही क्रियाशील है। बेसिक शिक्षा विभाग में 8 में से 6 मशीन संचालित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि आधार कार्ड बनाने हेतु बैंकों को जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सीएससी का 15 में से 12 है। बीएसएनएल हेतु नामित दो एजेंसियों में एक एजेंसी क्रियाशील है। नवोदय विद्यालय की एक भी मशीन संचालित नहीं है। आईपीपीबी की 10 मशीन क्रियाशील है। बैठक में अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि डब्लू सी पी में आठ का लक्ष्य है जिसमें कोई भी मशीन क्रियाशील नहीं है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा आधार कार्ड बनाने हेतु प्रयास किए जाएं और पूर्व में जनपद गाजियाबाद द्वारा बनाए गए आधार कार्डो का अपडेशन भी किया जाए जिससे जनपद हापुड़ का प्रतिशत लक्ष्य से अधिक हो सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखात्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261


























