
👁 2 views Views
चार दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चार दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हापुड़ के असौड़ा में महल के पास सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया जहां प्रतिदिन सुबह योग शिविर भी लगाया गया। प्रतिदिन यज्ञ एवं प्रवचन का कार्यक्रम किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आसपास के क्षेत्र के लोग भी एकत्र हुए जिन्होंने सत्य सनातन यज्ञ समिति, असौड़ा द्वारा आयोजित महायज्ञ में हिस्सा लिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867
































