VIDEO: सजा का पालन: हिन्दू-मुस्लिम एकता का बैनर लगा राहगीरों को पिलाया शरबत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपी नवाब ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राहगीरों को शरबत पिलाया. सजा के तहत एक जून से सात जून तक नवाब द्वारा राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जाएगा जिसमें प्रशासनिक अफसर और पुलिस ने भी सहयोग किया है. सजा के पहले दिन नवाब ने एक हजार राहगीरों को शरबत पिलाया.
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान 11 मार्च को दो गुटों के बीच झगड़े के बाद नवाब नाम के युवक पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हापुड़ कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत देते हुए एक अनोखी शर्त रखी कि आरोपी एकता की मिसाल पेश कर राहगीरों को एक हफ्ते तक ठंडा शरबत पिलाएगा. आदेशों का पालन करते हुए नवाब ने एक जून को लगभग एक हजार लोगों को शरबत पिलाया.







Related Posts

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

🔊 Listen to this पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड के नागरिक गत 3 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के…

Read more

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

🔊 Listen to this केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!