हापुड़ सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में चल रहे सिद्ध चक्र विधान पाठ का बुधवार को हवन व पूर्ण आहूति के साथ समापन हो गया। जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हवन में आहुतियां दी तथा विश्व शांति एवं मंगल की कामना की। सांगानेर से पधारे विद्वान परवीन जैन शास्त्री ने हवन के कर्मकांड को विधिवत सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि सिद्धचक्र विधान जैन धर्म का सबसे श्रेष्ठ विधान पाठ है। श्रद्धापूर्वक इस विधान पाठ को करने से सभी प्रकार की आपदाओं से मुक्ति मिलती है। विश्व तथा परिवारों में सुख, मंगल होता है। अनिल कुमार जैन, अशोक जैन, सुखमाल जैन, सतीश कुमार जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द्र जैन, तुषार जैन, बबिता जैन,ममता जैन, नेहा जैन, अलका जैन, पुष्पा जैन, शकुन्तला जैन, रेणुका जैन आदि उपस्थित थे।





























