हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन में कैंडल लाइट द्वारा बच्चों को शुभ संकल्प कराएं। इन पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक कलाओं जैसे आर्ट क्राफ्ट, डांस, पेंटिंग, सिंगिंग को प्रस्तुत कर हर एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इंद्रप्रस्थ डिग्री कॉलेज के कॉमर्स विभाग के एचओडी एवं ताराचंद इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ब्रह्माकुमारी हापुड़ सेवा केंद्र की सह संचालिका स्वर्ण ने आए हुए सभी अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को संस्कार देना यह हमारी जिम्मेवारी है। हापुड़ सेवा केंद्र की संचालिका ज्योति ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























