👁 0 views Views
मेडिकल स्टोर के संचालकों के साथ हुई ठगी के मामले में दी शिकायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के लगभग 10 मेडिकल स्टोर के संचालकों के साथ हुई ठगी के मामले में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि ठग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर के संचालकों को हड़का कर पैसे हड़प रहे थे। जब मामले की जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने कोतवाली का रुख किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी, महामंत्री विकास गर्ग, दीपक, संजय आदि उपस्थित रहे।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295



























