
संपूर्ण समाधान दिवस से निराश लौटे फरियादी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
धौलाना तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व सीओ अनीता चौहान ने फरियादियों की समस्याओं को सुना जबकि हापुड़ में सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम ईला प्रकाश ने फरियादियों को सुना।
तीनों तहसीलों में आई फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने का हर संभव प्रयास किया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि जिन फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका है वह निराश हैं उनकी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कर दिया जाएगा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























