
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। शहरी व ग्रामीण इलाकों से महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील धौलाना पर जनता की समस्या व शिकायतें सुनी एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
हापुड़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडिशनल कमिश्नर अमरीश कुमार बिंद व एसडीएम हापुड़ इला प्रकाश आदि ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। नगर पालिका हापुड़ के वार्ड 30 के महिलाएं तो गोपीपुरा में व्याप्त गंदगी आदि दूर करने की मांग को लेकर पहुंची और बोली उनकी दिक्कत को हल करने में कोई नेता रुचि नहीं ले रहा है।
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा और मांग की कि देव नंदिनी ओवर ब्रिज के नीचे भरे हुए गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि व्यापार चौपट न हो। गांव हबिसपुर विगास के किसान रामवीर सिंह ने तालाब को कब्जा मुक्त करने की मांग की ताकि तालाब का पानी खेतों में प्रवेश न करें।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील धौलाना पर जनता की समस्या व शिकायतें सुनी एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































