हापुड,सीमन (eapurnews.com): हापुड़ जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को हापुड में एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह प्रतियोगिता जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल ने हासिल किया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल ,द्वितीय स्थान पर स्कूल एवं तृतीय स्थान पर Pefi एकेडमी स्पोर्ट्स स्कूल रहा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर जन जन तक इस प्रतियोगिता एवं खेल मंत्रालय द्वारा रिकॉग्नाइज नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन को जन जन तक परिचित कराया।इसी प्लेटफार्म पर हम जिला स्तर से ओलंपिक तक का सफर तय कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता में राज्य व जिला स्तर से मनोज कुमार मिश्रा, सुबोध, सर्वेश उपाध्याय, जय कृष्ण जी, अमित,देव पाल सिंह राणा जी प्रतीक, कृष्ण स्वरूप एवं ऋषि पाल सिंह जी मुख्य अतिथि गण के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
































