आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रतियोगिता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एस एस वी महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा विषय के अन्तर्गत रंगोली, पोस्टर, निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ चढकर प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में 22 व पोस्टर प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागी रहें। निबन्ध प्रतियोगिता का विषय ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव एवं नई शिक्षा नीति 2020’’ तथा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी का विकास’’ रहा। इसमें लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 नीनू अग्रवाल, डॉ0 संगीता अग्रवाल, डॉ0 एम0एस0 बघेल व डॉ0 स्वागता बासु रहे। निर्णायक मण्डल में डॉ0 आर0के0 शर्मा, डॉ0 सीमा अग्रवाला, डॉ0 राहुल उज्जवल, श्रीमती इन्दु यादव, गजाला परवीन व श्रीमती स्वाति गर्ग ने विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की।
प्राचार्य डॉ0 सतीश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए पारितोषिक व प्रमाण पत्र देने की घोषणा की तथा उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्र-छाओं का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में डॉ0 सुदर्शन त्यागी मुख्य नियंता तथा नियंता मण्डल के साथ-साथ शैला खानम, सनी गौतम, अन्तिम रानी, अंशुल शर्मा, हर्ष कुमार व विनोद शर्मा का योगदान रहा।







Related Posts

पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू

🔊 Listen to this पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आधार केंद्र की शुरुआत कर दी…

Read more

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू

पिलखुवा: नगर पालिका में आधार केंद्र हुआ शुरू

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

सपा नेता के निधन पर शोक

सपा नेता के निधन पर शोक

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी
error: Content is protected !!