
मेजर ध्यानचंद जयन्ती पर प्रतियोगिता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणेश पब्लिक स्कूल पलवाड़ा गढ़ हापुड़ में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
जिसका शुभारभ गौरव शर्मा प्रधानाचार्य एवं सौरभ तोमर द्वारा किया गया। जिसमें बालिका वर्ग की कबड्डी, रेस और बालक वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसमें विभिन्न विद्यालयों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया ।
जिसका परिणाम कबड्डी बालिका वर्ग में आई एम आई आर सी कॉलेज भैना प्रथम और बी डी एम स्कूल स्याना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान गणेश पब्लिक स्कूल पलवाड़ा गढ़ का रहा । 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम जानवी बी. एस इंटरनेशनल स्कूल भैना खुशी दूसरा स्थान रितिका तृतीय स्थान गणेश पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ बालक प्रथम अभिनव ,दूसरा स्थान हर्षित,जय
विजेता प्रतिभागियों को सौरभ तोमर ने मेडल और प्रमाण पत्र देके सम्मानित किया।कार्यकम में सचिन चौधरी, जय,अश्वनी,शैली आदि अध्यापक मौजूद रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































