स्वच्छता से ही संचारी रोगों पर काबू पाया जा सकता है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के ग्राम वझीलपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र और राम रिछपाल इंटर स्कूल में शुक्रवार को विशेष संचारी अभियान चलाया गया । इस विशेष संचारी अभियान में संचारी रोगों से बचने और साफ सफाई के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को अपने घर के आस-पास साफ सफाई, पेयजल को ढक कर के रखना , कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए, व्यक्तिगत सफाई और मच्छरों से बचने के तरीके के बारे में बताया गया और बुखार व नजला होने पर अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर के उपचार कराने की सलाह दी, और घर पर जाकर बारिश के एकत्रित पानी एवं गंदे पानी को एकत्रित नहीं होने की सलाह दी, घर के अंदर फ्रिज कुलर वगैरह साफ रखने और चूहों द्वारा फैलाए जाने वाले संचारी रोगों के बारे में सभी स्कूल के बच्चों को बताया गया और लू से बचने के भी उपाय बताएं और खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से साबुन से धोने की सलाह दी गई । यह सब जानकारी उप स्वास्थ्य केंद्र वझीलपुर के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव ने दी इस अवसर पर कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद, कालिज के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण प्रताप सिंह,कालिज के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी कालिज के सभी अध्यापकों और उप स्वास्थ्य केंद्र की आशाएं लक्ष्मी और कुसुम उपस्थित रहीं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































