संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से










संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से

हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में आज अपर जिला अधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक की गयी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई,2023 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में जल की शुद्धता की भी समय-समय पर जाॅच करा ली जाये, क्योंकि दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है? उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम स्तर पर बैठक कर लें और संचारी रोग नियंत्रण के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक भी करेें, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में शिथिलता या लापरवाही बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुनील त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार समस्त सीएचसी प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622








Related Posts

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने उन्नत शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ईएनटी विभाग द्वारा गर्दन…

Read more

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

🔊 Listen to this हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वेस्टर्न यूपी के हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जनपदों से सेना में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला
error: Content is protected !!