हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। जिसमें 01 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं 12 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक चलने वाले दस्तक अभियान व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालन करें तथा जिन विभागों का माइक्रो प्लान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल माइक्रो प्लान तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जायेगी। वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग अपनाने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगो के प्रति जागरूक करेंगी, इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एंव आशा सम्भावित कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को कोविड से बचाव हेतु भी जानकारी देंगी। दस्तक के दौरान आशा अपने किये गये कार्यो की सूचना प्रतिदिन भरकर ए0एन0एम0 को उपलब्ध करायेंगी। स्वास्थ्य आई0सी0डी0एस0/पंचायती राज/नगर निकाय सम्बन्धित विभाग के संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये सम्बन्धित विभाग आगे आकर इस अभियान को सफल बनायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित, सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके द्वारा इस अभियान में अपने शिक्षक व शिक्षिकाओं को गांव में भ्रमण करने हेतु भेजें और अपने स्कूली बच्चों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फाॅगिंग कराई जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को इस अभियान में सम्मिलित करते हुए कहा कि जनपद के बड़े बड़े नालों में गलगोशिया मछलियों को डाला जाए जिससे मछलियों के द्वारा लारवा समाप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कृषि विभाग के प्रतिनिधि से कहा कि चूहों को नियंत्रित करने हेतु माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सूअर पालकों को जागरूक करें कि सूअरों को बाडो में रखकर ही पालन पोषण करें। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि उनके द्वारा आंगनबाड़ियों को गांव में जाकर बुखार वाले बच्चों की सूची बनाने हेतु निर्देशित करें ताकि उन्हें समय से मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा सके और लक्षण युक्त बच्चों को चिन्हित कर सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन कराते हुए कार्यक्रम का संचालन कराया जाए। उन्होने निर्देश दिये कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत व ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि छोटे हैंडल (पम्प्लेट) बनाकर गांवों में वितरित करा दे। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र का टेलीफोन, लेखपाल का नम्बर, बार बार हाथ धोने की प्रक्रिया को अपनाने एवं किसी झोलाछाप डॉक्टर के संपर्क में ना जाने हेतु संदेश दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रेखा शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी याबर अब्बास, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि फिरोज खान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व स्वाथ्य विभाग के डॉ सतेंद्र सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























