हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ सीडीओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर पालिका से आरंभ होती हुई अतरपुरा चौपला से कोठी गेट से होती हुई वापस नगरपालिका पर सम्पन्न हुई। इसी दौरान छात्र नारे लगाते हुए स्लोगन के चार्ट लेकर संचारी रोग एवं मच्छर जनित रोग की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे।

आपको बता दें कि सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 860 टीम गठित की गई है जो घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेगी। जिले में पूरे अप्रैल माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। सभी विभाग के स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571



























