हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के अस्पताल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत होने से सोमवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल की पार्किंग में हुई धांधली का आरोप मृतक पर लगाया जा रहा था. मानसिक तनाव में आने के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या कर ली.
बता दें कि गाजियाबाद के गांव भोजपुर निवासी ओम सिंह पिलखुवा क्षेत्र के गांव अनवरपुर में स्थित अस्पताल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर था. रविवार की रात को उसकी मौत हो गई. मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की पार्किंग में हुई धांधलेबाजी का आरोप ओम सिंह पर लगाया गया था जिससे वह मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या कर ली. अस्पताल में ओम सिंह का इलाज शुरू हुआ लेकिन उसकी मौत हो गई. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है. साथ ही पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार




























