
30 करोड़ में बिकी व्यवसायिक भूमि, हापुड़ का सबसे बड़ा सौदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर भी धीरे-धीरे जमीन के दाम बढ़ते जा रहे हैं और अब गढ़ रोड पर 3 हजार वर्ग गज भूमि का सौदा 30 करोड़ में हुआ बताया गया है, जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है और खरीददार ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। भूमि का बैनामा सर्किल रेट पर हुआ है, जबकि बाजार भाव कई गुना है। इतना सब होने से यह सब साफ हो गया है कि इसमें कालेधन का निवेश हुआ है और भारी स्टांप ड्यूटी की चोरी हुई है। सूत्र बताते हैं कि अब तक एक मुश्त रकम का हापुड़ में हुआ यह सबसे बड़ा सौदा है। इस क्रय- विक्रय में दलालों के एक ग्रुप की मोटी दलाली तो बनी है इसके बाद भी उतारी अलग से हुई है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल की दुकानों में कभी थाना हापुड़ देहात था। इसी पुराने थाने के सामने जगह में टिंबर का व्यापार होता था। टिंबर कारोबारी ने दलालों के माध्यम से किसी मोटी पार्टी को यह सौदा 30 करोड़ रुपए में बेच दिया है।
यह सौदा कालेधन के निवेश आयकर व स्टांप ड्यूटी चोरी का है। इस भूमि का फ्रंट कम तथा गहराई पीछे तक है और एल शेप में है वरना 30 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत होती।
उत्तर प्रदेश सरकार, प्रवर्तन निदेशालय व आयकर विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए, साथ ही उन प्रॉपर्टी दलालों को भी बक्शा न जाए जो सर्विस तो दे रहे हैं परंतु जीएसटी भुगतान नहीं कर रहे हैं।
#उत्तर प्रदेश सरकार
#आयकर
#प्रवर्तन निदेशालय
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

































