
पिलखुवा में बनेगा कामर्शियल काम्पलैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा एक कामर्शियल काम्पलैक्स का निर्माण कराएगी। यह काम्पलैक्स पिलखुवा के गांधी बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका के स्थान पर बनेगा। काम्पलैम्स के निर्माण हेतु पालिका ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका ने भले ही काम्पलैक्स निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरु कर दी है, परन्तु सार्वजनिक तौर अभी यह खुलासा नहीं किया है कि काम्पलैक्स कितने मंजिला होगी तथा इसमें कितनी दुकाने होगी और पार्किग की क्या व्यवस्था रहेगी। काम्पलेक्स के निर्माण हेतु एचपीडीए से मानचित्र स्वीकृत हुआ है अथवा नहीं और किस विभाग से नो ओबजेक्शन प्रमाण पत्र लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































