
हापुड़-गढ़ रोड पर मानक के विपरीत कामर्शियल भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध प्लाटिंग के साथ-साथ अवैध निर्माण भी जोरों पर है जो प्राधिकरण मिली भगत के बिना सम्भव नहीं है एक नया मामला गढ़ रोड पर स्थित फ्लाई ओवर के पास का है।
देव नंदिनी फ्लाई ओवर से करीब एक फर्लाग दूर एक व्यावसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है जिसका निर्माण पूरी तरह मानकों के विपरीत है। बहुमंजिले इस व्यवसायिक भवन के पास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। नगर का मुख्य मार्ग होने के कारण भवन के निकट हर वक्त यातायात अवरुद्ध होगा। प्राधिकरण के जिम्मेदार इंजीनियर ने अभी तक भवन का कोई निरीक्षण नहीं किया है और न ही भवन निर्माण की कोई रिपोर्ट प्राधिकरण के दफ्तर में दाखिल की है।
बहुमंजिले व्यवसायिक भवन के निर्माण में प्रयुक्त निर्माण सामग्री पर जीएसटी की चोरी हो रही है और ब्लैक मनी लगी है। नियम के मुताबिक प्राधिकरण के इंजीनियर व जीएसटी अफसर को मौका निरीक्षण करके रिपोर्ट को दफ्तर में दाखिल करना होता है। परंतु ऐसा नहीं हो रहा है।
#प्रवर्तन निदेशालय
#आयकर
#जीएसटी विभाग
#HPDA
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























